Maulin Shah : Vanche Gujarat ! Vichare Gujarat ! Jaage Gujarat !

Showing posts with label baba ramdev. Show all posts
Showing posts with label baba ramdev. Show all posts

Thursday, 1 December 2011

शराबबंदी वाले गुजरात राज्य में मोदी सरकार नशेड़ियों को मुफ्त में ड्रग्स का नशा मुहैया कराएगी। इसकी शुरुआत गुरुवार को सूरत से होगी। - क्या ऐसे न्यूज़ को प्रकाशित करवाना चाहिए ?? क्या मेडिकली होनेवाले प्रयोग को भी अपने खुद के विकास और पब्लिसिटी के लिए इस्तमाल करना योग्य हे ???

शराबबंदी वाले गुजरात राज्य में मोदी सरकार नशेड़ियों को मुफ्त में ड्रग्स का नशा मुहैया कराएगी। इसकी शुरुआत गुरुवार को सूरत से होगी। - क्या ऐसे न्यूज़ को प्रकाशित करवाना चाहिए ?? क्या मेडिकली होनेवाले प्रयोग को भी अपने खुद के विकास और पब्लिसिटी के लिए इस्तमाल करना योग्य हे ??? 
______________________________________________________

गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार एक अनूठा प्रयोग करने जा रही है। शराबबंदी वाले इस राज्य में सरकार नशेड़ियों को मुफ्त में नशा मुहैया कराएगी। इसकी शुरुआत गुरुवार को सूरत से होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक वर्ल्ड एड्स डे के मौके पर राज्य सरकार की ओर से सूरत में करीब 600 नशेड़ियों की कोकीन और हेरोइन की जरूरत मुफ्त में पूरी की जाएगी। हालांकि यह टैबलेट के रूप में होगा और सरकार के मुताबिक इसका मकसद यह है कि नशेड़ी असुरक्षित सूई के जरिए ये ड्रग्स लेकर एड्स का शिकार न हो जाएं।

सूत्रों के मुताबिक सूरत के 600 पंजीकृत नशेड़ियों को इस योजना में शामिल किया गया है। इन्हें टैबलेट के रूप में मेथाडोन और बुप्रेनॉरफिन दिया जाएगा, जिसमें अफीम के तत्व होते हैं और जिन्हें हेरोइन तथा कोकीन के विकल्प के रूप में माना जाता है।

2009 के एक सर्वे के मुताबिक सूरत में नशे के आदी करीब 2000 लोग हैं, जो असुरक्षित ढंग से सूई के जरिए नशा लेते हैं। इनमें से करीब 600 लोगों को नशा मुक्ति अभियान में शामिल किया गया है। इन्हें सुरक्षित ढंग से सिर्फ एक बार सूई के जरिए नशा दिया जाता है। इसी समूह को नए प्रॉजेक्ट में शामिल किया गया है। (Courtesy: Navbharat Times Dt:01/12/'11)

Friday, 18 November 2011

"राममंदिर" भुला दिया अब नया तिकड़म "राम राज्य " !! भाजपा की एक और नयी बैसाखी !!.

भाजपा की एक और नयी बैसाखी !!!!!!
भाजपा ने यूपी इलेक्शन का प्रचार अभियान अयोध्या से शुरू कर दिया हे. अब की बार "राम मंदिर" के नाम पे नहीं बल्कि "राम राज्य" के नाम से चुनाव लड़ा जायेगा ! फिर एक नयी बैसाखी !! 


मंदिर अब कोई मुद्दा नहीं रहा ऐसा कहा हे श्री नितिन गद्करीजी ने .!! 
श्री मुख़्तार अब्बास जी ने कहा अब यूपी को रावन राज से मुक्त करना हे !!!

कभी भगवान् श्री राम , कभी मिया मुशर्रफ़ , कभी रथ यात्रा , कभी जन चेतना यात्रा और कभी मोडिफायिद सदभावना !!!! कब तक धर्म के नाम पे राजनीती होती रहेगी !!

चुनाव से पहले विकास का मुद्दा और चुनाव आते ही क्यों धर्म याद आ जाता हे !! क्या सिर्फ एक पाखंड हे !!! या मोड़ी सिंड्रोम !!!!!



 जागो भारत जागो !!!!

Monday, 22 August 2011

क्या अन्ना का आंदोलन लोकतंत्र के लिए खतरा है?


अन्ना के आंदोलन के समर्थन में जहां एक ओर लोगों का हूजूम देश भर में उमड़ पड़ा है, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा तबका भी है जो कह रहा है कि आंदोलन नहीं सीधे ब्लैकमेलिंग है।
इन लोगों का कहना है कि कानून बनाने का काम लोकतंत्र के चुने हुए प्रतिनिधियों का है और इस तरह जबरदस्ती से कानून नहीं बनवाया जा सकता। 
मगर, सवाल है कि अगर कानून बनाने का अधिकार जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों का है, तो क्या खुद जनता अपने प्रतिनिधयों को यह बता नहीं सकती कि उसे कैसा कानून चाहिए?